CG BREAKING : सीएम हाउस में रहेंगे डॉक्टर रमन .. तो मौजूदा मुख्यमंत्री का निवास कहां … ?

CG BREAKING: If Dr. Raman will live in CM House.. then where will be the residence of the current Chief Minister?
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह “सीएम हाउस” में रहेंगे ! सुनकर चौकिये मत, ये हकीकत है। दरअसल छत्तीसगढ़ का मौजूदा मुख्यमंत्री निवास अब जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष का निवास बन जायेगा। जबकि विष्णुदेव साय बतौर मुख्यमंत्री नया रायपुर के नवनिर्मित सीएम हाउस में रहेंगे। जानकारी के मुताबिक नया रायपुर में बन रहा मुख्यमंत्री निवास, लगभग तैयार हो गया है। खरमास के बाद मुख्यमंत्री नये सीएम हाउस में शिफ्ट हो जायेंगे तब तक वो पहुना में ही अस्थायी सीएम हाउस रहेंगे। रायपुर के निर्माणाधीन सीएम हाउस को पूरी तरह से तैयार करने के लिए 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दे दिया गया है।
आपको बता दें कि 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उसके बाद से ही वो पहुना गेस्ट हाउस में बनाये गये अस्थायी मुख्यमंत्री निवास में रूके हुए हैं। वहीं शपथ ग्रहण के अगले ही दिन 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी नया रायपुर में तैयार हो रहे नये सीएम हाउस को देखने के लिए पहुंची थी। तभी से ये माना जाने लगा था कि पुराने सीएम हाउस के बजाय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नये सीएम हाउस में ही शिफ्ट होंगे।
अब ये खबर मिल रही है कि छत्तीसगढ़ का मौजूदा मुख्यमंत्री निवास जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष निवास बनेगा। आज के “सीएम हाउस” में रमन सिंह बतौर विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे। आपको बता दें कि 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह इसी सीएम हाउस में रहे थे। अब फिर से 5 साल बाद वो उसी बंगले में शिफ्ट होंगे। ये बात अलग है कि तब वो मुख्यमंत्री निवास कहलाता था, अब वो विधानसभा अध्यक्ष का बंगला बन जायेगा। चर्चा ये भी है कि मुख्यमंत्री के नया रायपुर में शिफ्ट होते ही जल्द ही मंत्री भी नया रायपुर में शिफ्ट हो जायेंगे।
एक जानकारी ये भी है कि मौजूदा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत अभी फिलहाल अपने उसी बंगले में रहेंगे। महंत का पुराना विधानसभा अध्यक्ष बंगला अब नेता प्रतिपक्ष का बंगला बन जायेगा।