CG BREAKING : IAS अफसर पर प्रताड़ना का आरोप, अगर मैं आत्महत्या करता हूं तो उसके जिम्मेदार होंगे आईएएस ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: IAS officer accused of harassment, if I commit suicide then IAS will be responsible for it ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के IAS अफसर धर्मेश साहू के पर प्रताड़ना का आरोप लगा है। इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) के अधिकारी ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष से की है। साथ ही इसकी प्रतिलिपी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित एसीएस और अन्य अधिकारियों को भी भेजी है।

पत्र में क्या कहा?

इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी चंद्रशेखर बेलचंदन ने राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं भारत सरकार में 2002 बैच IES ऑफिसर हूं और पिछले 10 साल से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं. जबसे IAS धर्मेश साहू छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में आयुक्त के पद पर आए हैं लगातार मुझे टारगेट करके प्रताड़ित किया जा रहा है एवं मुझे और मेरे परिवार को लगातार तनाव की स्थिति में रखे हुए हैं.

जब मैं अपनी समस्या के समाधान के लिए न्यायालय में याचिका दायर किया तो बदले की भावना से मुझे निलंबित किया एवं प्रभार छीन लिया गया तथा मुझे अंबिकापुर भेज दिया गया. मैं बहुत ही मानसिक अवस्था से गुजर रहा हूं. इस असहनीय प्रताड़ना से अगर मेरी मृत्यु होती है या आत्महत्या करता हूं तो इसकी जिम्मेदारी आईएएस धर्मेश कुमार साहू की होगी. अतः इस पर तत्काल कार्रवाई करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related