CG BREAKING : चुनावी माहौल में शोक ! नहीं रहीभाजपा प्रत्याशी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Grief in election atmosphere! BJP candidate is no more

जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और शुक्रवार रात उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, करीब 25 दिन पहले उन्होंने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सीमामनी दिवाकर पहले वार्ड नंबर 3 से भाजपा पार्षद रह चुकी थीं और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थीं।

उनके निधन की खबर मिलते ही नवागढ़ में चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related