CG BREAKING : पूर्व विधायक मंतुराम की घर वापसी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान का भाजपा प्रवेश, कांग्रेस को तगड़ा झटका !

Date:

CG BREAKING: Former MLA Manturam returns home, District Panchayat President Arun Singh Chauhan enters BJP, big blow to Congress!

रायपुर। अंतागढ़ के पूर्व विधायक मंतुराम पवार ने फिर से घर वापसी की है। मंतुराम पवार ने भाजपा प्रवेश किया है। आज भाजपा मुख्यालय में मंतूराम पवार के अलावे बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने भी बीजेपी प्रवेश किया। कांग्रेस नेता अरुण चौहान का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है। अरूण सिंह चौहान के अलावे मस्तूरी जिला पंचायत के 2 सदस्यों ने भी भाजपा प्रवेश किया है।

अरूण सिंह चौहान ने भाजपा का दामन थाने पर कहा कि कांग्रेस में रहकर हमेशा अपमान का सामना करना पड़ा। पार्टी के कामकाज से लगातार उपेक्षित किया गया । उन्होंने कहा कि कोटा विधानसभा से चुनाव लड़ने की मंशा जतायी थी। बीते 15 सालों से कोटा विधानसभा के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें तवज्जो नहीं दी।

वहीं JCCJ नेता अखिलेश पांडेय ने भी भाजपा प्रवेश किया है। विधानसभा चुनाव में अखिलेश जेसीसीजे के टिकट पर चुनाव लड़े थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया। बड़ी तादाद में अन्य कई कांग्रेस और दूसरे दलों से जुड़े नेताओं ने भी भाजपा प्रवेश किया।

इधर कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आज डूबती हुई जहाज है, कांग्रेस के नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस धीरे-धीरे करके जनता से दूर जा चुकी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जो भी राष्ट्रीय हित में छत्तीसगढ़ के हित में भाजपा में आना चाहते हैं उनका स्वागत है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related