CG BREAKING : नहीं रहे भाजपा के पूर्व विधायक और दिग्गज बीजेपी नेता, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

CG BREAKING: Former BJP MLA and veteran BJP leader no more, wave of mourning in political corridor
राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक के निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि, पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राजिम विधानसभा पूर्व विधायक श्री पुनीत राम साहू के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
श्री पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे।
ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।🙏💐 pic.twitter.com/fxogNHl1tN— Arun Sao (@ArunSao3) January 16, 2023