CG BREAKING : पूर्व भाजपा विधायक पर FIR दर्ज, भड़काऊ फेसबूक पोस्ट से मचा बवाल ..

Date:

CG BREAKING: FIR lodged against former BJP MLA, provocative Facebook post created ruckus ..

महासमुंद। फेसबुक पर भडक़ाउ पोस्ट लिखने को लेकर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के खिलाफ सर्व आदिवासी दल ने एफ आईआर दर्ज कराई है। डॉ. चोपड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में मणिपुर के बाद छत्तीसगढ़ की पारी है लिखकर पोस्ट किया है।

आदिवासी दल ने अपने शिकायत पत्र के जरिए कहा है कि मणिपुर में जातीय हिंसा चरम पर है। महिलाओं को नग्न घुमाया जा रहा है। सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गई है। सैकड़ों के घर जलाए गए हैं। हत्या और नरसंहार हो रहा है। इसे लेकर पूरा देश आक्रोश में है। ऐसे में डॉ. चोपड़ा नेे सोशल मीडिया में पोस्ट किया है कि मणिपुर के बाद अब छत्तीसगढ़ की पारी है, जो छत्तीसगढ़ प्रदेश में जातीय हिंसा को बढ़ाने के लिए काफी है। इसे हेट स्पीच मानी जाए।

आदिवासी दल ने कहा है कि डॉ. विमल चोपड़ा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में नरसंहार शुरू करने की घोषणा का आह्वान किया है। इनका कृत्य जातीय सद्भावना को भडक़ाने का है। समुदायों को लड़वाना, हत्या के लिए उकसाना, देश में आरजकता फैलाना तथा देशद्रोह जैसे जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। जबकि सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि हेट स्पीच आरोपियों के विरुद्ध पुलिस तुरंत स्वत: संज्ञान लेवें। लिहाजा पुलिस ने डॉ. चोपड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

उधमपुर में दिखे 3 आतंकी … स्थानीय परिवार से खाना मांगकर जंगल की ओर भागे; सर्च ऑपरेशन शुरू

उधमपुर। उधमपुर जिले के दूरदराज और संवेदनशील बसंतगढ़ क्षेत्र...

AICC appoints district presidents: AICC ने की छत्तीसगढ़ के सभी नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

AICC appoints district presidents: रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...

CG BREAKING : SIR में लापरवाही पर  3 शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

CG BREAKING : बलौदाबाजार। निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन...

Teacher kidnapping case:  महिला शिक्षिका सकुशल मिली, एक संदिग्ध पुलिस के हिरासत में

Teacher kidnapping case:  दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र से लापता...