CG BREAKING : शिक्षा मंत्री ने 33 हज़ार शिक्षकों की भर्ती का किया ऐलान

Date:

CG BREAKING: Education Minister announced recruitment of 33 thousand teachers

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज बुधवार को विधानसभा में बड़ी घोषणा की है। अपने विभागों कीअनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान  अग्रवाल ने कहा कि, प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई शुरू होगी। पहली कक्षा से पांचवींतक अंग्रेजी में पढ़ाई होगी। इसके लिए 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। अग्रवाल ने कहा कि, आत्मानंद स्कूल योजना के नाम परकांग्रेस सरकार ने केवल करप्शन किया। 251 पुराने भवनों पर 800 करोड़ खर्च कर दिए। कांग्रेस ने विद्या को बाजार बनाने की कोशिशकी। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहाभर्ती लोकसभा चुनाव के पहले होगी या बाद में। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल नेकहाचुनाव से पहले भर्ती के संबंध में विज्ञापन जाएगा। 

स्कूलों में पहली क्लास योग और आध्यात्म की

इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि, सभी सरकारी स्कूलों की छात्राओं को साइकिल दी जायेगी। स्कूलों मेंपहली क्लास योग और अध्यात्म की होगी। हर शनिवार को सभी स्कूलों में एक घंटे खेल का सत्र होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, स्कूलों में खेल सामाग्री गुणवत्ता वाली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेससरकार में स्कूलों में हाकी की जगह कुटेला दिया जाता था।

पांच शक्तिपीठ की योजना 

विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है। आज मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विभागों केअनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है। इस दौरान अपनी मांगों पर चर्चा करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहाहम पांच शक्ति पीठ कीपरियोजना लाने वाले हैं। हम फिर से राजिम कुंभ करवाने वाले हैं। देश में पहली बार हमने राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत की, लेकिनकांग्रेस सरकार ने आते ही इसे बंद करवा दिया। अग्रवाल ने कहा कि, स्कूल के शिक्षकों के ट्रांसफर में पैसे कमाए, ऐसी पहचान आपनेबनाई। हम छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक अलग पहचान देना चाहते हैं। पांच साल में कितने साधु संत आए? कांग्रेस ने कुंभ कीमहिमा को समाप्त कर दिया। 

कल्चर कनेक्ट योजना, माझीचालकी के लिए की घोषणा

हम कल्चर कनेक्ट योजना लायेंगे, अयोध्या, तिरुपति और पुरी में छत्तीसगढ़ धाम बनाएंगे।  मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को एक लाखरुपये देंगे। सिंधु दर्शन के लिए 25 हजार देंगे। बस्तर दशहरा में काम करने वाली मांझियों को 2500 रूपये, चालकी को दो हजार रुपएदेने की घोषणा भी अग्रवाल ने की। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में भारत भवन बनाने का भी ऐलान किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...