CG BREAKING : भाजपा सांसद विधायकों की बैठक लेंगी द्रौपदी मुर्मू, 15 जुलाई को रायपुर आगमन

Date:

Draupadi Murmu will take a meeting of BJP MP MLAs, arrive in Raipur on July 15

रायपुर। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को रायपुर आएंगी। यहां वे भाजपा के सांसद विधायकों की बैठक लेंगी और वोट के लिए अपील भी करेंगी। इसमें बसपा और जनता कांग्रेस के विधायक भी शामिल हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में मुर्मू के दौरे की जानकारी दी। इससे पहले संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए आए थे। उन्होंने यहां कांग्रेस के सांसद विधायकों की बैठक ली थी। इससे पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने खुद को मुर्मू से बेहतर उम्मीदवार बताया था।

बता दें कि मुर्मू राष्ट्रपति पद की पहली आदिवासी वर्ग से महिला उम्मीदवार हैं। इससे पहले वे झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद संयुक्त विपक्ष के कई दलों ने सपोर्ट करने का ऐलान किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related