Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : देवेन्द्र ओलम्पिक संघ के नये महासचिव, गुरुचरण की बैठक कल, पदाधिकारियों ने अवैध कहा ..

CG BREAKING: Devendra Olympic Association’s new general secretary, Gurucharan’s meeting tomorrow, officials said illegal..

रायपुर। भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के नये महासचिव होंगे। संघ के पदाधिकारियों की आज हुई जूम मीटिंग में श्री यादव का चुनाव किया गया। वहीं पूर्व महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने 25 अप्रैल मंगलवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसे कई पदाधिकारियों ने अवैध करार दिया है। इससे ओलंपिक संघ फिर विवादों में आ गया है।

पदाधिकारियों का दावा है कि आज की बैठक को संघ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समर्थन हासिल है। यह बात अलग है कि श्री बघेल आज बैठक में शामिल नहीं हो पाए। संघ के उपाध्यक्ष गजराज पगारिया ने बैठक में गजराज पगारिया कहा कि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की कार्यकारिणी की बैठक की सूचना बशीर अहमद खान, संस्थापक सदस्य, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन से प्राप्त हुई है। यह बैठक मुख्यमंत्री बघेल की सहमति से की जा रही है। बैठक में देवेन्द्र यादव ने स्पष्ट कहा है कि मुख्यमंत्री के सहमति से आज कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है, जो कि संवैधानिक है तथा गुरुचरण सिंह होरा द्वारा 25 अप्रैल को जो बैठक बुलाई गई है वह असंवैधानिक है। गुरुचरण सिंह होरा पूर्व में ही महासचिव त्यागपत्र दे दिये थे तथा मुख्यमंत्री की बिना अनुमति से बैठक की सूचना जारी की है। देवेन्द्र यादव के समर्थन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भी कहा कि हम मुख्यमंत्री के सहमति से ही इस बैठक में शामिल हुये है। गजराज पगारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश का हम पालन करेंगे तथा हम खेलों को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण रुप से सहयोग प्रदान करेंगे।

दिनांक 24 अप्रैल को तथा गुरुचरण सिंह होरा द्वारा 25 अप्रैल को कार्यकारिणी बैठक की सूचना प्राप्त हुई है उपरोक्त कार्यकारिणी की बैठक 24 अप्रैलया 25 अप्रैल की कौन सी बैठक सवैधानिक और कौन सी बैठक असंवैधानिक है जो कि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की सहमति से किया जा रहा है।

april_2023_advt01
WhatsApp Image 2023-04-12 at 11.37.07 AM (1)
feb__04
feb__03
feb__01
feb__02
jan23_01
jan23_02
dec 2
Dec
jan_advt02
jan_advt03
Share This:
%d bloggers like this: