CG BREAKING : रतनपुर सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले साधु पर जानलेवा हमला

Date:

CG BREAKING: Deadly attack on the monk living in Ratanpur Siddha Muni Ashram Kaka Pahad

बिलासपुर। बिलासपुर से एक बड़ी खबर है। रतनपुर सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले साधु पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना में महंत घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने लाठी और चाकू लेकर महंत पर हमला किया। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गये हैं। इधर घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रतनपुर के सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले संत काली कमली वाले बाबा श्याम सुंदर दास पर नशेड़ी युवक सुरेश गुप्ता ने धारदार हथियार और लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में महंत के शरीर पर कई जगह चोट आयी है। जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में कुछ चोरियां हुई थी, जिसकी वजह से पहाड़ी की तरफ उन्होंने लोगों को आने पर रोक लगा थी।

इसी बात से नाराज होकर युवक ने बाबा पर हमला कर दिया। कमली बाबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चरल रहा है। यही नहीं आरोपी युवक ने बाबा को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...