CG BREAKING : कांग्रेस का घेराव टला

Date:

CG BREAKING: Congress siege avertedI’

रायपुर. रायपुर में कांग्रेस के विरोध कार्यक्रम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। Chhattisgarh Pradesh Congress Committee के नए निर्देश के बाद भाजपा कार्यालय घेराव का प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

पार्टी की ओर से बताया गया है कि अब 17 मार्च को विधानसभा घेराव का बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसकी तैयारी की जा रही है। इसी वजह से पहले तय किया गया भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम टाल दिया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा है कि कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी साथियों तक पहुंचा दी जाए।

साथ ही 17 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related