CG BREAKING : गुंडा लिस्ट में चढ़ाया गया कांग्रेस पार्षद का नाम, विधायक का बहुत करीबी ..

Date:

CG BREAKING: Congress councilor’s name added to the goonda list, very close to the MLA..

बिलासपुर। बिलासपुर में कारोबारी को जमीन विवाद पर रसूख का इस्तेमाल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस नेता अकबर खान और फरार पूर्व पार्षद तै‌य‌्यब हुसैन का नाम अब पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल हो गया है।

एसपी रजनेश सिंह ने उनकी आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए दोनों को गुंडा सूची में लाने का आदेश जारी किया है। दोनों ही आरोपी कोटा विधायक और कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के करीबी हैं।

एडिशन एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि एसपी रजनेश सिंह जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाश व अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चला रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी थानों में दर्ज आपराधिक रिकार्ड की समीक्षा कर आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में उन्होंने बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने कहा गया है। एसपी सिंह ने कांग्रेस नेता उन्होंने अकबर खान और तैय्यब हुसैन को गुंडा सूची में शामिल करने का आदेश दिया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...