CG BREAKING : सीएम साय आज लेंगे बड़ी बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CM Sai will hold a big meeting today

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आज, 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में दोपहर 2 बजे से होगी।

बैठक में राज्य के समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य की गहन समीक्षा की जाएगी। पिछली बैठक में लिए गए विभागीय निर्णयों, उनके अनुपालन और क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, नियंत्रण के उपायों और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह बैठक सड़क सुरक्षा में सुधार और राज्य में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की रूपरेखा तैयार करने में अहम साबित हो सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related