CG BREAKING: CM returned after meeting Rahul and Priyanka Gandhi, indicated changes in Congress organization
रायपुर। छत्तीसगढ़ में छह महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं। इससे पहले संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे के बाद अटकलें तेज हैं। भूपेश दिल्ली से लौट आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से आज मुलाकात हुई है। परिवर्तन की बात पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है। हमने प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। भूपेश बघेल 10 अप्रैल को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
इतना ही नहीं दिल्ली दौरे के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से भी मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस चर्चा में सीडब्ल्यूसी कमेटी और आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अंदर होने वाले बदलाव को लेकर बातें की गई हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसके बाद से ही यह चर्चाएं तेज हो गई हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है।
इन अटकलों के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई कद्दावर नेता दिल्ली दौरे पर हैं। इन बड़े नेताओं में वह चारों नेताओं की चौकड़ी है जो छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनने से पहले राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे। ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और भूपेश बघेल हैं। वैसे यह चारों नेता वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में बड़े पद में है। ऐसे में या माना जा रहा है कि इन चारों नेताओं का एक बार फिर से दिल्ली जाना बहुत से इशारे कर रहा है।
12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी –
वहीं, दिल्ली दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से चर्चा हुई है। उन्होंने प्रियंका गांधी को रायपुर आने का न्यौता दिया है। सीएम ने बताया कि 12 अप्रैल को प्रियंका गांधी जगदलपुर आएंगी। प्रियंका गांधी बस्तर में महिला सम्मेलन में भाग लेंगीं।

