CG BREAKING : कार सवार की जलकर मौत, एक बार भीषण सड़क हादसा .. सिर्फ बचा कंकाल

Date:

CG BREAKING: Car rider burnt to death, once a horrific road accident .. only skeleton left

रायपुर। जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भीषण सड़क हादसे में कार सवार की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। घटना जशपुर के सोनक़्यारी चौकी के घाघरा की है।

जानकारी के मुताबिक, जशपुर से कार में सवार होकर उदय भगत सन्ना की ओर जा रहा था। इस दौरान उसकी कार घाघरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और देखते ही देखते पल भर में कार में भीषण आग लग गई। आग की लपते इतनी भीषण थी कि कार का दरवाजा खुला ही नहीं और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। फिलहाल जशपुर पुलिस की टीम ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है। टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

बता दें, शनिवार को भी इसी तरह का हादसा बिलासपुर के रतनपुर में हुआ था। कार सवार दो युवक और दो युवती की जलकर मौत हो गई थी। कार सवार दोनों युवती स्टूडेंट्स थी। दोनों अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए जा रही थी। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और आग लग गया। हादसे में सभी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...