CG BREAKING : कांग्रेस पर भाजपा का हमला, बाबा साहब के नाम पर ढोंग कर रही है कांग्रेस, किरण देव का आरोप

Date:

CG BREAKING: BJP’s attack on Congress, Congress is pretending in the name of Baba Saheb, alleges Kiran Dev.

सुकमा। देश भर में इन दिनों बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। इस बीच, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा बाबा साहेब की सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा करती आई है, और अब वोट बैंक के लिए बाबा साहब का नाम लेकर ढोंग कर रही है।

किरण देव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसका ‘टूलकिट गैंग’ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज में असहमति पैदा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद को भी अपनी साजिश का केंद्र बना लिया है।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए किरण देव ने कहा कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के पूरे बयान को एक छोटे एडिटेड वीडियो के रूप में पेश किया गया, जो एक साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों के एडिट वीडियो का प्रचार किया और अब अमित शाह के बयान को एआई की मदद से एडिट कर चुनावों में राजनीति कर रही है।

किरण देव ने कहा कि बाबा साहब का देश के संविधान को समावेशी बनाने में, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब सत्ता में थी, तो कांग्रेस ने बाबा साहब के सिद्धांतों का हमेशा उल्लंघन किया। उन्होंने यूपीए-2 शासन के दौरान एक शर्मनाक किताब के उदाहरण का जिक्र किया, जिसमें पंडित नेहरू को बाबा साहब अंबेडकर को कोड़े मारते हुए दिखाया गया था।

कांग्रेस पर हमला करते हुए किरण देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने बाबा साहब के सिद्धांतों को लागू किया, उनके उद्देश्यों को संरक्षण दिया और संविधान का संवर्धन किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांधी परिवार के नाम पर देशभर में स्मारक बनवाए, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर का कोई स्मारक बनाने का प्रयास नहीं किया। पीएम मोदी ने बाबा साहब के सम्मान में कई स्मारकों का विकास किया और 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related