Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भाजपा नेता जूदेव ने लगाया गंभीर आरोप

CG BREAKING: BJP leader Judev makes serious allegations against former CM Bhupesh Baghel

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर संचालित कैम्प कार्यालय बगिया पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ रहे मुख्यमंत्री को बदनाम करने का असफल प्रयास है।

जूदेव ने बताया कि कैम्प कार्यालय बगिया जशपुर सहित अन्य जिलों की जनता को सुशासन का सीधा फायदा पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच और सहजता ने प्रदेश की जनता का मन जीत लिया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि वे अपने कारनामे भूलकर कैम्प कार्यालय को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जूदेव ने कहा कि कैम्प कार्यालय बगिया द्वारा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्यगत परेशानियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के सभी प्रकार की सेवाएं निरंतर प्रदाय की जा रही हैं।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: