CG BREAKING : BJP छत्तीसगढ़ एक बार फिर परिवर्तन यात्रा निकालने के लिए तैयार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: BJP Chhattisgarh is ready to take out Parivartan Yatra once again, Union Home Minister Amit Shah will inaugurate it

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ एक बार फिर से परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को करेंगे। दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। भाजपा इस दौरान दो परिवर्तन यात्राएं निकालेगी। पहली यात्रा 12 सितंबर को और दूसरी यात्रा 16 सितंबर से निकलेगी। बताया जा रहा है कि इस परिवर्तन यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते है। वहीं यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।

दो यात्राएं निकलेगी –

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाने के लिए 2 यात्राएं निकाली जाएगी। पहली यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के धाम से शुरू होगी। जो कि 16 दिन तक चलेगी। यात्रा के संयोजक शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा को बनाया गया है। इस दौरान रोड शो और कई सभाएं भी होंगी।

दूसरी यात्रा 16 सितंबर से शुरू होगी। इसके संयोजक मोतीलाल साहू को बनाया गया है। ये दोनों यात्रा बिलासपुर में समाप्त होगा। पीएम मोदी भी इस समापन यात्रा में शामिल हो सकते है। उनसे समय लेने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related