Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : बीजेपी ने आज दूसरे दिन 6 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की करी घोषणा

CG BREAKING: BJP announced new district presidents of 6 districts for the second day today.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। रविवार को करीब 15 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद, आज दूसरे दिन भी 6 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले का जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर को नियुक्त किया गया है। वहीं सरगुजा जिले के लिए भारत सिंह सिसोदिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महासमुंद जिले के नए जिलाध्यक्ष एतराम साहू होंगे, और जांजगीर जिले की जिम्मेदारी टिकेश्वर गवेल को दी गई है। इसके अलावा, जगदलपुर जिले में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे होंगे, और मनेन्द्रगढ़-एम.सी.बी जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में चम्पा देवी पावले की नियुक्ति की गई है।

इन सभी नामों की घोषणा संगठन के जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने जिला भाजपा कार्यालय में की।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: