CG BJP POLITICS : खबर पॉलिटिकल हैं … कैबिनेट विस्तार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सियासी अटकलें तेज, इनका नाम सबसे आगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP POLITICS: The news is political… Political speculations intensify regarding cabinet expansion and BJP state president, his name is at the forefront.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कैबिनेट विस्तार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक के नामों पर चर्चा जोरों पर है।

कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट –

सूत्रों के मुताबिक, साय सरकार 10 जनवरी से पहले हरियाणा पैटर्न पर कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। इसके साथ ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य में 15 जनवरी के आसपास चुनावी आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

कौन होगा नया प्रदेश अध्यक्ष? –

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल सबसे आगे बताए जा रहे हैं। उनके साथ ही धरमलाल कौशिक का नाम भी चर्चा में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आदिवासी मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष का पद ओबीसी नेता को सौंपकर बीजेपी संतुलन साधने की कोशिश करेगी। इस लिहाज से नारायण चंदेल और धरमलाल कौशिक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

अजय चंद्राकर और राजेश मूणत के मंत्री बनने की संभावना कम –

पूर्व मंत्रियों अजय चंद्राकर और राजेश मूणत को लेकर सियासी गलियारों में कोई खास हलचल नहीं है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं को कैबिनेट में शामिल किए जाने की कोई ठोस चर्चा नहीं हो रही है। माना जा रहा है कि पार्टी नए चेहरों को मौका देकर सियासी समीकरणों को साधने की तैयारी में है।

सरकार और संगठन में बड़ा बदलाव संभव –

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है। बीजेपी इस बार प्रदेश के सियासी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगी। आदिवासी, ओबीसी और अन्य वर्गों के संतुलन को साधते हुए नए नामों पर मुहर लग सकती है।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर –

सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में जारी इस हलचल के बीच सभी की निगाहें कैबिनेट विस्तार और नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा पर टिकी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related