CG BREAKING : बस्तर में नक्सल संगठन में बड़ा बदलाव, पतिराम मांझी को सेंट्रल कमेटी में शामिल करने की खबर

Date:

CG BREAKING: Big change in Naxal organization in Bastar, news of inclusion of Patiram Manjhi in the Central Committee.

रायपुर। बस्तर में नक्सलियों की बढ़ती नाकामयाबी और सुरक्षाबलों द्वारा लगातार मिल रही सफलता के बाद नक्सल संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, माड़वी हिड़मा को सेंट्रल कमेटी से हटाकर अब झारखंड के खूंखार नक्सली पतिराम मांझी को शामिल किया गया है। पतिराम मांझी, जो कि 1 करोड़ के इनामी नक्सली हैं, अब सेंट्रल कमेटी में सबसे युवा सदस्य के तौर पर उभर रहे हैं।

सुरक्षाबलों की सफलता के बीच माओवादी संगठन की बढ़ती परेशानियां –

पिछले 13 महीनों में बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों ने सवा 2 सौ से अधिक करोड़ों रुपए के इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है, जिससे नक्सलवाद की जड़ें कमजोर हो रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सल मुक्त भारत के लिए 2026 तक समय सीमा तय की गई है, और सुरक्षाबल इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

माओवादी संगठन के झूठे प्रचार का मुकाबला –

माओवादी संगठन बस्तर क्षेत्र में अपनी जनता को भ्रमित करने के लिए झूठी खबरें फैला रहा है, जैसे कि कांकेर-तुमरेल में पुलिस जवानों के शहीद होने की खबर, जो पूरी तरह से गलत थी। सुरक्षाबलों की सफलता ने माओवादी संगठन के मनोबल को कमजोर कर दिया है।

बस्तर में नक्सलवाद का अंत नजदीक –

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि नक्सल संगठन में आंतरिक मनमुटाव और बाहरी कैडर की आपसी लड़ाई के चलते संगठन में बड़े बदलाव हो रहे हैं। वे मानते हैं कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद का अंत अब नजदीक है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...