CG BREAKING : भाजपा के परिवर्तन यात्रा में बड़ा बदलाव ..

Date:

CG BREAKING: Big change in BJP’s Parivartan Yatra..

रायपुर। भाजपा आज से बड़े चुनावी अभियान का आगाज करने जा रही है। दंतेवाड़ा से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। अमित शाह दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। शाह के कार्यक्रम में मामूली बदलाव हुआ है। इसके तहत दोपहर 12:20 पर अब स्पेशल फ्लाइट से शाह जगदलपुर पहुंचेंगे। वहीं 12:55 पर हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। जहां वो मां दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। दोपहर 1:15 से दोपहर 2:10 तक दंतेवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की सभा को अमित शाह संबोधित करेंगे और परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे। दोपहर 3:25 पर वो वापस जगदलपुर पहुंचेंगे और फिर जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले जो शेड्यूल आया था उसके मुताबिक 1.20 बजे अमित शाह को जगदलपुर पहुंचना था, वहीं दंतेवाड़ा वो 1.55 बजे पहुंचने वाले थे। उसी तरह से 2.10 में वो मंदिर पहुंचने वाले थे, जबकि 2.15 से 3.15 तक उन्हें सभा को संबोधित करना था। लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP नेता जुट हुए हैं। दंतेवाड़ा में इस कार्यक्रम की कमान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को सौंपी गई है। वे कार्यक्रम के संयोजक हैं। उनके साथ केदार कश्यप को भी कार्यक्रम को सफल बनाने जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और केदार कश्यप पिछले 2 दिनों दंतेवाड़ा में ही डेरा जमाए हुए हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, समेत अन्य नेता सोमवार सुबह तक दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 70 से 80 हजार की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। इन दोनों नेताओं ने दंतेवाड़ा में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। इस बैठक में जिले से लेकर संभागभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। परिवर्तन यात्रा को लेकर कई तरह की रणनीतियां भी बनाई गईं हैं। उधर, जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में गृहमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...