CG BREAKING : वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली रवाना हुए भूपेश ..

Date:

CG BREAKING: Bhupesh left for Delhi to meet senior leaders..

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। भूपेश बघेल दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। इसी के साथ ही खबर ये भी है कि वे सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें हाल ही में राहुल की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ आई थी। जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर अंबिकापुर में समाप्त हुई है। लेकिन अंबिकापुर के कला केंद्र में सभा के बीच राहुल गांधी अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा स्थगित कर दी है। जानकारी के मुताबकि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ दिन के लिए बंद कर दी गई है। हालांकि एक तरफ यह भी कहा जा रहा है कि यात्रा दो दिन बाद फिर शुरू होगी। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा अंबिकापुर से बलरामपुर पहुंचने वाली थी। जहां झींगो गांव में रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related