CG BREAKING : एयर इंडिया का रायपुर से 40 साल का नाता टूटा, सभी उड़ाने बंद, विदेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ी

Date:

CG BREAKING: Air India’s 40-year association with Raipur broken, all flights stopped, difficulties for passengers going abroad increased

रायपुर। रायपुर में करीब 40 साल तक ऑपरेट करने वाली पहली विमान कंपनी एयर इंडिया ने यहां से सामान समेट लिया है। आज से एयर इंडिया का रायपुर से नाता टूट गया। कल 12 फरवरी को आखिरी बार दिल्ली के बाद रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। जिसके बाद आज से उड़ानों को बंद कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से विदेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई।

आपको बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट बनने के बाद यहां पहला विमान एयर इंडिया का ही था। दशकों तक एयर इंडिया की केवल दो ही फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी। इसमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई की थी। बाद में कई शहर और जोड़े गए। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है जब एयर इंडिया ने रायपुर से अपना पूरा कामकाज समेट लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related