CG BREAKING : जलप्रपात में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक युवतियों के साथ बड़ा हादसा, मचा हड़कंप ..

Date:

CG BREAKING: A big accident happened with the young men and women who came for a picnic in the waterfall, created a stir..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पर्यटन स्थल देवपहरी में भ्रमण पिकनिक मनाने पहुंचे 4 युवा नदी के जल का स्तर बढ़ने पर फंस गए। जिसमें 2 युवक और 2 युवती शामिल है। नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उन्हें ब्यू पाइंट कि छत के उपर सभी को शरण लेना पड़ा। युवक-युवती करीब 4 घंटे फसे रहे जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तेज बारिश से अचानक जल स्तर बढ़ गया था।

जांजगीर-चांपा से पिकनिक मनाने आए थे

कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल देवपहरी का गोविंद झूंझ जल प्रपात बेहद प्रसिद्ध है। दूरदराज से यहां झरने का मनमोहक नजारा लेने पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून काल में पर्यटकों के लिए इसे प्रशासन प्रतिबंधित कर देती है। वही शनिवार को 4 युवक-युवती जांजगीर-चांपा जिले से पिकनिक मनाने देवपहरी आए हुए थे। सुबह 11 बजे पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे लेकिन शाम करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते देवपहरी वाटरफॉल में पानी का स्तर बढ़ गया और चारों फंस गए। करीब 8 बजे पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया।

कहां है देवपहरी पिकनिक स्पॉट?

देवपहरी कोरबा जिले का एक गांव है जो कोरबा से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी गांव के पास चौराणी नदी में गोविंद कुंज जलप्रपात है। जहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। आसपास खूबसूरत पहाड़ और हरियाली के चलते यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...