CG BREAKING : 3 लोगों की मौत, ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे थे सभी, मचा हड़कंप

Date:

CG BREAKING: 3 people died, all were sleeping on top of the brick kiln, there was a stir

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामला जिले के ग्राम पंचायत कोटपाली के आश्रित ग्राम खजूरी का है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कच्चा ईंट तैयार किया हुआ था। रविवार को छोटे ईंट भट्ठा में इन ईंटों को पकाने के लिए आग लगाई गई। इसी भट्ठे के ऊपर रात में 4 ग्रामीण कंबल ओढ़कर सोए।

सोमवार तड़के 3 बजे के आसपास एक युवक की तेज गर्मी की वजह से नींद खुल गई। वह भट्ठे से नीचे उतर गया। लेकिन बाकी 3 लोग सोते रहे। सुबह जब वे नहीं उठे तो लोगों ने आवाज लगाई और हिला कर देखा तो उनके शरीर में किसी तरह की कोई हलचल नहीं थी। मृतकों में 40 वर्षीय बनवा राम, 28 वर्षीय राजदेव और 20 वर्षीय छोटू कुमार है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर एएसपी सुशील नायक भी पहुंचे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि धुएं की वजह से दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related