CG BREAKING: 2 youth died in road accident…
रायगढ़। सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा रायगढ़ के घरघोड़ा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, वहीं ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घरघोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 कसैया डीपा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक घरघोड़ा क्षेत्र के रहने वाले है। घरघोड़ा पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। वहीं चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद घरघोड़ा पुलिस जांच में जुट गयी है।

