CG BJP NEWS : भाजपा का परिवर्तन रथ पहुंचा आरंग, साव ने सीएम बघेल को जमकर घेरा

Date:

CG BJP NEWS: BJP’s chariot of change reached Arang, Sao surrounded CM Baghel fiercely

रायपुर। 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुआ भाजपा का परिवर्तन रथ रविवार को आरंग पहुंचा जिसका आरंग विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय दशहरा मैदान में मंचीय कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला उन्होंने उपस्थित जनता को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने का कारण प्रदेश सरकार को बताया, उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार के कारण राज्य के 12 लाख गरीबों का का आवास नहीं बन पाया। जिसकी राशि वापस चली गई जिसे वापस लाने प्रदेश भाजपा ने केंद्र से आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और जनता से इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सरकार में ना एक नया स्कूल बना है और नहीं सड़क और पुलिया बनाई है। जब से सरकार सत्ता में आई है प्रदेश का विकास गर्त में चल गया है।

इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार सतनामी समाज के धर्मगुरु बाल दास परिवर्तन यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित आरंग विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

AI IMPACT SUMMIT 2026 : AI समिट में अरबों डॉलर का निवेश

AI IMPACT SUMMIT 2026: Billions of dollars invested in...

IMRAN KHAN : इमरान खान के लिए 14 कप्तानों की अपील

IMRAN KHAN : 14 captains appeal for Imran Khan पाकिस्तान...