CG BJP BREAKING : परिवर्तन यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग, DGP से मिले भाजपा नेता

Date:

CG BJP BREAKING: Demand for adequate security arrangements during Parivartan Yatra, BJP leaders meet DGP

रायपुर। भाजपा ने परिवर्तन यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी और गृह सचिव से मिला। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों में दो परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितम्बर 2023 को दंतेवाड़ा से प्रारंभ होगी तथा दूसरी यात्रा 16 सितम्बर 2023 से जशपुर से प्रारंभ होगी। इन दोनो यात्राओं का मिलन एवं समापन कार्यक्रम प्रस्तावित दिनांक 28 सितम्बर 2023 होना है।

पूरे समय इन दोनों यात्राओं में राष्ट्रीय नेता, केन्द्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद एवं प्रादेशिक हमारे वरिष्ठ नेतागण अलग-अलग तिथि एवं स्थानों पर सम्मिलित होनें वाले है। चूंकि यात्रा अनेक संवेदनशीन स्थानों से होकर गुजरेगी, इसमें आने वाले मार्ग, होने वाली छोटी एवं बड़ी सभा एवं रोड शो की समुचित सुरक्षा एवं रोड ओपनिंग दल की व्यवस्था होनी चाहिये।

इससे पहले वरीष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि भाजपा के एक विधायक भीमा मण्डावी की हत्या की जा चुकी है। मोहला मानपुर में एक सभा में कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में कहा गया कि भाजपा के नेता आएं तो उन्हें काट दिया जाए। यह सरकार सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर में सागर साहू की टारगेट किलिंग हुई। नीलकंठ कक्केम की आवापल्ली, बीजापुर में 05 फरवरी को टारगेट किलिंग हुई। बुधराम कर्टेम की टारगेट किलिंग बास्तानार, बस्तर में 16 जनवरी को हुई। रामधर अलामी की बारसूर, दंतेवाड़ा में 11 फरवरी को टारगेट किलिंग हुई।अर्जुन काका की इलमिड़ी, बीजापुर में 21 जून को टारगेट किलिंग हुई।

उन्होंने हमारे कार्यकर्ता, हमारे पदाधिकारियों की हत्या नक्सलवाद का बहाना बनाकर की गई है। आज तक उनके हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है। यह सब भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। चुन चुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। ऐसे समय पर हम डीजीपी और गृह सचिव से यात्रा की सुरक्षा की मांग करेंगे क्योंकि हमें मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से कोई उम्मीद नहीं है। उनके शासनकाल में तो छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या, बलात्कार, पुलिस के साथ मारपीट, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना आम बात है। हम मांग करते हैं कि भाजपा की दोनों परिवर्तन यात्रा में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...