CG BIG NEWS : पत्थलगांव बनेगा जिला ? विधायक गोमती साय ने कहा .. याद है वादा

Date:

CG BIG NEWS: Will Pathalgaon become a district? MLA Gomti Sai said.. remember the promise

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद अब वायदों को पूरा करने ताकत लगाने की बात कही जा रही है। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार पत्थलगांव पहुंची विधायक गोमती साय का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विजय जुलूस निकाल कर जनता का आभार प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह लड्डू से तौलकर गोमती साय का स्वागत किया।

विधायक गोमती साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है। अब पत्थलगांव को नया जिला बनाने के लिए उन्हें जितनी भी ताकत लगानी पड़ेगी, इस काम के लिए वे अडिग हैं और पत्थलगांव को जिला बनाने में कोई कमी नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं की बेहद अहम भूमिका है। इनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार सुदृढ़ पहल करेगी।

आपको बता दें इस बार पत्थलगांव विधानसभा में विधानसभा बेहद रोमांचक रहा। कांग्रेस ने विधायक रामपुकार सिंह एकबार फिर मैदान में उतारा था, जिसके सामने बीजेपी ने सांसद गोमती साय को मैदान में उतार कर दांव खेला। बीजेपी का यहाँ दांव सफल रहा, पूर्व सांसद गोमती साय ने विधायक रामकुमार सिंह को हराया, जिसके बाद से पत्थलगांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने में जबरदस्त जोश देखने को मिल रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

युवा डॉ. गंधर्व पाण्डेय को प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने एक युवा चेहरे...

CG TEACHER PROMOTION : शिक्षकों की पदोन्नति का कैलेंडर

CG TEACHER PROMOTION : Teachers' promotion calendar रायपुर। बिलासपुर शिक्षा...