CG BIG NEWS : कांग्रेस नेता के फार्म हाउस में आदिवासी व्यक्ति की मौत, भाजपा ने मंत्री सिंहदेव पर आरोपी को बचाने का लगाया आरोप, राज्यपाल तक पहुंचा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Tribal man dies in Congress leader’s farm house, BJP accuses Minister Singhdev of saving the accused, the matter reaches the Governor

रायपुर/सरगुजा। सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र में बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के फॉर्महाउस में 22 जुलाई 2022 को करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। मामले में जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के खिलाफ थाने में धारा 304 A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बता दे कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अंबिकापुर महाराणा प्रताप वार्ड-क्र. 16 पार्षद आलोक दुबे ने महामहिम राज्यपाल को स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के खिलाफ पत्र लिखा है।

दरअसल, मंत्री टी.एस सिंहदेव ने आदिवासी मृतक व्यक्ति बसंत बेग की मृत्यु के बाद 12 सदस्य कांग्रेस कमेटी की जांच टीम को गठित किया और जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री का यह कदम भाजपा को नागवार गुजरा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मंत्री सिंहदेव जिला अध्यक्ष को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्षद ने राज्यपाल को पत्र लिखा है इसमें कहा है कि पुलिस के काम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दखल दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष की लापरवाही के कारण आदिवासी व्यक्ति की मौत हो गई और सिंहदेव गुनाहगार को बचाने की कोशिश कर रहें है। उनका यह कदम अशोभनीय है। इसलिए तत्काल ही उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...