CG BIG NEWS: पुलिस को भारी पड़ता देख भाग निकले नक्सली, सिंगल शॉट रायफल के साथ कई सामग्री बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है, इस दौरान दोनों ओर से जवाबी फायरिंग हुई। पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली अपने डेरा छोड़ मौके से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पर नक्सलियों का एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य अन्य समाग्रियां बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों उपस्थिति की आसूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद डी.आर.जी., कोबरा-207BN, ओडिसा SOG (नुआपाडा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211BN 65BN की संयुक्त टीम गस्त हेतु थाना जुगाड़ क्षेत्रातंर्गत अमाढ़ जंगल की ओर निकली थी। आज सुबह करीबन 07ः00 बजे सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देख फायरिंग की गयी, जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा हेतु फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी को भारी पडते देख नक्सली अपने डेरा छोड भाग गये। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पर नक्सलियों का एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य अन्य समाग्रियां बरामद किया गया। सर्चिंग पश्चात् सभी पुलिस बल सकुशल अपने-अपने ईकाई की ओर वापस लौट गए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related