CG BIG NEWS : तीरंदाज संघ की लापरवाही, नेशनल चैंपियनशिप में नही भेजा बच्चों का नाम, अधर में खिलाड़ियों का भविष्य

CG BIG NEWS: Negligence of Archers Association, names of children not sent in National Championship, future of players in balance
रायपुर। आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी अंडर 14 और अंडर 9 तीरंदाजी नेशनल चैंपियनशिप 23 से 30 मई तक किया जा रहा हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में बच्चों के साथ नाइंसाफी हो गईं।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में काफी टैलेंटेड बच्चे हैं, जो यहां पे महीनों से तीरंदाजी की तैयारी कर रहे हैं। तीरंदाजी नेशनल चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों का भेजा जाना था। लेकिन आज 20 मई तक छत्तीसगढ़ प्रदेश आचारी संघ ने बच्चों का चयन के लिए ट्रायल नही लिया और ना ही बच्चों की लिस्ट नेशनल के लिए भेजा गया हैं।
समय के बाद भी लापरवाही –
बता दे कि नाम लिस्ट भेजने की अंतिम तारीख 12 मई 2022 थी। वही, पेनाल्टी फीस 2000 के साथ 18 मई तक बच्चों को प्रवेश दिया जा सकता था। साफ़ है कि संघ द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं| इतनी तैयारी के बाद भी संघ सचिव कैलाश मुर्रारका द्वारा छत्तीसगढ़ से टीम नही उतारने की बात कही जा रही हैं| नेशनल में बच्चों को बड़ा मौका मिलता लेकिन उन्हें ना भेजकर बड़ी लापरवाही संघ ने की हैं|
विदेश से मंगाया गया सामान –
वही, संघ से नाराज पालकों का कहना हैं कि बच्चों का भविष्य देखते हुए उन्होंने तीरंदाजी का सामान विदेश से मंगाया हैं| बच्चों को रोज तपती धूप में 4 से 5 घण्टे अभ्यास कराया जा रहा हैं, ताकि बच्चे प्रदेश व देश का नाम रौशन कर सकें|
तीरंदाजी संघ सचिव मुर्रारका से पालक नाराज –
पालकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ सचिव मुर्रारका के लापरवाही के चलते हमारे बच्चे नेशनल में भाग नही ले पा रहे हैं| क्योंकि यदि अंडर 14 के बच्चे अगले माह उम्र पार हो जाएंगे| नाराज पालक अब अपने बच्चों को स्वयं के खर्चे से आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी अंडर 14 और अंडर 9 तीरंदाजी नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने भेजना चाहते हैं| सभी लेट फ़ीस देनें भी तैयार हैं| तीरंदाजी संघ से पालकों ने इसकी अनुमति मांगी हैं| अब देखना है कि देश का भविष्य यह बच्चें क्या नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले पाएंगे या सालों की मेहनत बेकार जाएगी|