CG BIG NEWS : मतदान कार्य पूरा कर लौट रही थी महिला मतदानकर्मी, मौत

Date:

CG BIG NEWS: Female polling worker was returning after completing the voting work, died

दुर्ग। कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में एक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महिला मतदान कर्मी का नाम मधु बंजारे है। वो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनाव वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया। EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी।

इसके बाद अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। वो जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन पीछे से उसे टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस वहां पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

AIR INDIA DELIBERATE CRASH : जानबूझकर एअर इंडिया क्रैश?

AIR INDIA DELIBERATE CRASH : Deliberate Air India crash? अहमदाबाद,...

CG STRIKE : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से कितना असर ?

CG STRIKE : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से कितना...