CG BIG NEWS: इस जिले के पोल्ट्री फार्म में मिला बर्ड फ्लू का केस … मचा हड़कंप, नष्ट किये गए 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडे केक साथ 5 हजार मुर्गियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का केस मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. देर रात कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की, उसके बाद रात में ही पोल्ट्री फार्म की पांच हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया.

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बर्ड फ्लू की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक कर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रणनीति बनाई. इसके बाद पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने पूरी रात मुर्गियों के साथ चूजे और अंडों को नष्ट करने अभियान चलाया.

इसके साथ ही भारत सरकार के एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन, कंट्रोल एंड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा (रिवाइज्ड 2021) के तहत पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर का क्षेत्र ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किमी का दायरा ‘सर्विलांस जोन’ घोषित कर दिया गया है. 10 किमी के दायरे में मुर्गी और अंडे की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related