CG BIG NEWS : 8 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेगी छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश

Date:

CG BIG NEWS: Bharat Jodo Nyaya Yatra will enter the border of Chhattisgarh on February 8.

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को उड़ीसा सेछत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश करेगा। छत्तीसगढ़ की सीमा में रेंगारपाली चेक पोस्ट में उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा छत्तीसगढ़प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा प्रदान किया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 एवं 10 फरवरी को 2 दिन अवकाश केपश्चात 11 फरवरी को जिला रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होंगी। रात्रि विश्राम भैसमा के शासकीयप्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा। 12 फरवरी को जिला कोरबा के सीतामढ़ी चौक कोरबा से पदयात्रा शुरू होगी। रात्रि विश्रामशिवनगर थाना तारा के पास जिला सुरजपुर में होगा। 13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्राप्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी। 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्राप्रारंभ होगी जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा और सीमा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षद्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज का आदानप्रदान भी होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा।छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है किराहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़  रही है। 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकरगुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पैदल चलेंगे। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Sex Racket Busted: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ .. WhatsApp से चल रहा था धंधा, 4 लोग गिरफ्तार

Sex Racket Busted: कबीरधाम। पुलिस ने देहव्यापार चलाने वाले...

CG DHAN KHARIDI GHOTALA: 2272 क्विंटल धान गायब, खरीदी प्रभारी पर FIR दर्ज

CG DHAN KHARIDI GHOTALA: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले...