Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BIG NEWS : प्रदेश के 4 साहसी बच्चों को मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार

CG BIG NEWS: 4 courageous children of the state will receive State Bravery Award


रायपुर।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज नवीन विश्राम गृह अटल नगर नवा रायपुर में राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष2023-24 के लिए पात्र बालकबालिकाओं के चयन के लिए गठित जूरी (निर्णायक मंडल) की बैठक ली। इस अवसर पर प्रतापपुरविधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, एआईजी एम. एल. कोटवानी, महिला एवंबाल विकास विभाग की संचालक तुलिका प्रजापति उपस्थित थी।

राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को उनकी विशेष वीरता, साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कारप्रदान किया जाता है। आगामी 26 जनवरी को यह पुरस्कार बालकबालिकाओं को प्रदान किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्तप्रस्तावों और परीक्षण के उपरांत सर्वसम्मति से 4 बालकों को राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इनमें सरगुजा जिले केमास्टर अरनव सिंह पिता सुरेश कुमार सिंह, दुर्ग जिले के मास्टर ओम उपाध्याय पिता नीरज उपाध्याय, रायपुर जिले के मास्टर प्रेमचंदसाहू पिता सुकदेव साहू और मास्टर लोकेश कुमार साहू पिता सुखनंदन साहू शामिल हैं।

राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बालकों को 25 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 16 वर्षीय मास्टर अरनव सिंह कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं। उन्होंने डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग से सो रहे तीनव्यक्तियों और चौकीदार को जगाकर बचाने का साहसिक कार्य किया है। इसी तरह 16 वर्षीय मास्टर ओम उपाध्याय कक्षा 10वीं मेंअध्ययनरत हैं। उन्होंने अपनी जान की परवाह करते हुए कुत्ते से लड़ते हुए बच्चों को कुत्ते के काटने से बचाया है। 9 वर्षीय मास्टरप्रेमचंद साहू कक्षा चौथी में अध्ययनरत हैं और 13 वर्षीय लोकेश कुमार साहू कक्षा 7वीं में अध्ययनरत हैं, उन्होंने चंपारण में पानी में डूबतेहुए बच्चे को बचाने का साहसिक कार्य किया है।

advt_003_feb2025
advt_002_feb2025
Share This: