CG BIG BREAKING : AAP के नेता ने BJP नेता पर चलाई गोली, हालत गंभीर, इलाके में गोलीकांड से सनसनी

Date:

CG BIG BREAKING: AAP leader shoots at BJP leader, condition critical, sensation due to firing in the area

रायगढ़। जिले के खरसिया से बड़ी खबर आ रही है। अमर अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी है। गोली पीछे से चलाई गई है और कंधे के नीचे लगी है। मिल रही जानकारी के अनुसार गोली मारने वाला पीछे से गोली चलाई और कंधे के नीचे गोली लगने की बात सामने आई है। गोलने मारने की खबर जैसे ही लगी क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल गोपाल गिरी को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां आरंभिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी जमीन कूकर विवाद चल रहा है इसी के मद्देनजर अमर अग्रवाल द्वारा गोपाल गिरी को गोली मार दी है। गोली कांड की खबर मिलते ही खरसिया पुलिस भी एक्शन में आ गई है। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी चिड़िया मारने वाली छर्रे वाली बंदूक से गोली चलाया। हालाकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है की गोली किस तरह में बंदूक से चलाई गई है। घायल गोपाल गिरी के भाई से बात करने पर उसने भी बताया की उसे भी नहीं मालूम है लेकिन पुलिस वाले चिड़िया मारने वाली बंदूक से मारने की बात कही गई है। उसके भाई की स्थिति ठीक नहीं है डॉक्टरों द्वारा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये वही अमर अग्रवाल जिसे आम आदमी पार्टी द्वारा 2019 में आप से प्रत्याशी बनाया था। और दोनो के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी वजह से आरोपी अमर अग्रवाल के द्वारा गोली मारी गई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related