CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार ट्रेलर ने HR एग्जीक्यूटिव को कुचला, 9 महीने पहले हुई थी शादी

Date:

CG ACCIDENT NEWS: दुर्ग। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल हाइवे-53 पर भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक 28 वर्षीय महिला HR एग्जीक्यूटिव की मौत हो गई। मृतका की पहचान साक्षी द्विवेदी के रूप में हुई है, जो राजनांदगांव स्थित एबिस प्लांट में कार्यरत थीं।

जानकारी के मुताबिक, साक्षी आज सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थीं। पिता उन्हें बाइक से लेकर मायके जा रहे थे। जैसे ही बाइक ओवरब्रिज के नीचे उतरी, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनके पिता दूर जा गिरे और साक्षी सड़क पर गिर पड़ीं। तभी ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

9 महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार फरवरी 2025 में साक्षी की शादी हुई थी। नई जिंदगी की शुरुआत के कुछ ही महीनों में हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

ट्रेलर चालक गिरफ्तार

छावनी थाना पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related