CG ACCIDENT NEWS : छग हाईकोर्ट कर्मी सहित 6 की सड़क हादसे में मौत, कुल पांच हादसे और सभी बिलासपुर में

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार हादसों का दिन रहा। एक के बाद एक अलग-अलग जगहो में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बिलासपुर के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक हाईकोर्ट का कर्मचारी भी शामिल है। इन सभी हादसों की वजह से हुई मौतों को लेकर बिलासपुर जिले में आज मातम पसरा हुआ है।

  • चकरभाठा में तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आकर हाईकोर्ट कर्मी की मौत हो गई। मामले में पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • दूसरा मामला मोहतराई का है। यहां भी रफ्तार ने बाइक सवार दो युवक की जान ले ली। मिनी ट्रक की चपेट में आए दोनों की मौके पर मौत हो गई।
  • तीसरा मामला रतनपुर के पास का है। अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
  • चौथा मामला लालखदान का है। यहां एक बाइक ट्रक से जा भिड़ा। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई।
  • पांचवा मामला तारबाहर क्षेत्र का है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...