CG ACCIDENT : बम्लेश्वरी माता के दर्शन जाते समय युवती कुचल गई, चालक फरार

Date:

CG ACCIDENT: Girl crushed while on her way to Bamleshwari Mata temple, driver absconding

राजनांदगांव, 23 सितंबर 2025. बम्लेश्वरी माता के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रही युवती महिमा साहू की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सोमानी थाना क्षेत्र के मनकी गांव के पास काले रंग की तेज रफ्तार थार वाहन (CG 04 QC 8007) ने 20 वर्षीय महिमा साहू को कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद उसे सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार महिमा साहू घासीदास नगर जामुल की निवासी थी और हाल ही में भारतीय डाक सेवा में नौकरी ज्वाइन की थी। वह 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शकुंतला विद्यालय रामनगर की टॉपर रह चुकी थी। महिमा साहू इस पैदल यात्रा में अपने साथियों और श्रद्धालुओं के समूह के साथ डोंगरगढ़ की ओर जा रही थी।

हादसे के समय श्रद्धालु माता बम्लेश्वरी की जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन नियंत्रण खो बैठा और महिमा साहू इसकी चपेट में आ गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सोमानी थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में गहरा दुख और आक्रोश देखा गया।

महिमा साहू के आकस्मिक निधन पर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, शकुंतला विद्यालय के संचालक संजय ओझा और पार्षद भोजराज सिंन्हा ने शोक व्यक्त किया और मृतिका के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related