CG Accident:  पंचायत सदस्य की कार से भिड़ी बाइक … अस्पताल में युवक की मौत, चालक फरार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Accident: तखतपुर। बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खम्हरिया गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिला पंचायत सदस्य की कार से एक मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सिम्स बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

CG Accident:  पंचायत सदस्य की कार से भिड़ी बाइक ... अस्पताल में युवक की मौत, चालक फरार
मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

CG Accident: जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान तखतपुर निवासी अश्वनी गंधर्व के रूप में हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए. थाना प्रभारी तखतपुर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को थाने लाया गया है और उसके मालिक की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना रात की होने के कारण प्राथमिकता घायल को उपचार दिलाने की थी.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार सवार आरोपियों की तलाश जारी है. घटना के समय कार में कोई जनप्रतिनिधि तो सवार नहीं था, या किसी को चोट तो नहीं आई है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ODISHA LANDSLIDE: भूस्खलन से 7 की मौत, 6 लोग लापता

ODISHA LANDSLIDE: 7 dead, 6 missing     ODISHA LANDSLIDE: ओडिशा के...

DRDO MISSILE PRALAY:प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण हुआ सफल

DRDO MISSILE PRALAY: Test of 'Pralay' ballistic missile successful       DRDO...