CG 2ND PHASE ELECTION VOTING : छ.ग. की 3 हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग शुरू, दांव पर दिग्गजों की साख

Date:

CG 2ND PHASE ELECTION VOTING: Chhattisgarh Voting begins on 3 high profile seats, credibility of veterans at stake

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान आरंभ हो गया है। दूसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की जिन तीन लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट है। माना जा रहा है कि इन तीन सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्‍प होने वाला है। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

89 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान, बने फर्स्‍ट वोटर

गरियाबंद में सुबह 7 बजते ही मतदान शुरू हुआ। सिविल लाइन स्थित आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 271 में 89 वर्ष के बुजुर्ग रतनलाल साहू ने सबसे पहले मतदान किया। वहीं मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान करने मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं।

महासमुंद में पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग शुरू हो गया है। यहां मतदान के समय से पहली ही पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता कतार में खड़े नजर आए। धमतरी गोकुलपुर मतदान केंद्र में महिला, पुरुष और युवा वोटर मतदान करने के लिए सुबह 7 बजे से ही लंबी कतार में खड़े हैं।

कांकेर में वोटरों की लंबी लाइन

छत्‍तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related