केंद्र ने रोके स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 80 करोड़,‌ केंद्रीय टीम करेगी जांच, आज खत्म हो सकता है मूणत का धरना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सिटी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को जारी की जाने वाली 80 करोड़ राशि की किश्त को फिलहाल रोक दिया गया है। और 34 करोड़ के निर्माण कार्यों की जांच के लिए केंद्रीय टीम भी जल्द आएगी।

CG News: बता दें कि शैक्षणिक संस्था के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे चौपाटी निर्माण का भाजपा ने विरोध किया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित कई भाजपा नेता धरने पर बैठे हैं। भाजपा नेताओं ने स्मार्टसिटी फंड से 1000 करोड़ रुपए की राशि का खुला बंदरबांट के आरोप लगाएं हैं। जिसके बाद केंद्र ने 80 करोड़ राशि की किश्त को फिलहाल रोकने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट्स की जांच, चौपाटी निर्माण से लेकर स्मार्ट सिटी के 34 करोड़ के सभी निर्माणों की जांच केंद्रीय समिति करेगी।

 राजेश मूणत का अनिश्चितकालीन धरना आज खत्म

केंद्र के आदेश के बाद अवैध चौपाटी निर्माण का विरोध करने के लिए जारी राजेश मूणत का अनिश्चितकालीन धरने के आज खत्म हो सकता है। आज साइंस कॉलेज धरना स्थल पर भाजपा के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा होगा। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद सुनील सोनी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक इन तीनों नेताओं के सलाह मशविरे के बाद यह धरना समाप्त किया जा सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related