रायपुर: केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय बजट समिति के लिए छत्तीसगढ़ से सदस्य एवं भाजपा प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए अनेक अवसर लाने वाला बजट है।
पूंजीगत व्यय का 2 लाख करोड़ से 12 लाख करोड़ होना हो,7 रेल कॉरिडोर बनाने की बात हो या एमएसएमई को 10 हजार करोड़ की सहायता देने की बात हो सभी प्रावधान युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य लेकर आएंगे।
अमित ने कहा सरकार में देश की आर्थिक सेहत और लोगो की सेहत दोनों का ख्याल रखा है। स्वास्थ्य के मामलों में देश में आने वाले समय में कैंसर एक बड़ी चुनौती है इसके इलाज के लिए दवाइयां सस्ती करना एक स्वागतयोग्य कदम है।5 नए मेडिकल हब लोगो को बेहतर इलाज देंगे।बुजुर्गों की चिंता कर 1.5 लाख केयर टेकर का प्रावधान बेहद संवेदनशील निर्णय है। व्यापारियों के लिए टैक्स कंप्लायंस को कम करना,पेनल्टी में कमी करना,सेटलमेंट के ऑप्शन देना,रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ाना,टीसीएस कम करना, मैट पर टैक्स रेट घटाकर 14 प्रतिशत करना राहत देने वाले कदम है।
सीए अमित ने विभिन्न मंत्रालयों को आवंटित किए जाने वाले की जाने वाली राशि की तुलनात्मक जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार में शिक्षा का बजट केवल 39000 करोड रुपए था ।
मोदी सरकार में यह बजट 1,39000 करोड़ से भी ज्यादा हो गया है। कांग्रेस सरकार में रक्षा बजट केवल ढाई लाख करोड़ था
मोदी सरकार में रक्षा बजट 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है। कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य का बजट केवल 38000 करोड़ था, मोदी सरकार में स्वास्थ्य बजट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो चुका है। कांग्रेस सरकार में किसानों के लिए बजट मात्र ₹29000 करोड रुपए था,
मोदी सरकार में किसानों का बजट 1,62,000 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है। कांग्रेस सरकार में रेलवे का बजट मात्र 29,000 करोड रुपए था।
मोदी सरकार में रेलवे बजट 2,81000 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है ,कांग्रेस सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए मात्र 31,000 करोड़ का बजट था मोदी सरकार में यह बजट लगभग 3 लाख करोड़ का हो चुका हैकांग्रेस सरकार में पूंजीगत व्यय के लिए केवल 2 लाख करोड़ रुपए खर्च होते थे,मोदी सरकार में यह आंकड़ा 12.2 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। कांग्रेस सरकार में राज्यों को केवल 5 लाख करोड रुपए की मदद प्रतिवर्ष दी जा रही थी मोदी सरकार में यह आंकड़ा लगभग 26.61 लाख करोड़ पहुंच चुका है।

