भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने मुंबई रवाना हुए सीसी चीफ दीपक बैज, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर कही ये बात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज मुंबई रवाना हुए. इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। कारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि मणिपुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। आज मुंबई में इसका समापन हो रहा है। दीपक बैज ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर कहा कि जल्द ही पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। शनिवार को निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार पूरे देश में चुनाव 7 चरणों में चुनाव कराया जाएगा। वहीं, चुनावी तारीखों का ऐलान होने के बाद अब राजनीतिक दलों के नेता एक्शन मोड पर आ गए हैं और मैदान में उतरकर जनता के बीच पहुंचने की तैयारी करने लगे हैं। इसी कड़ी में आज राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन करने जा रहे हैं। इस मौके पर देशभर के कांग्रेस नेता मुंबई पहुंच रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मुंबई रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा मणिपुर से भारत छोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। आज मुंबई में इसका समापन हो रहा है। लगभग 6000 से अधिक किलोमीटर की यह यात्रा थी, मोदी सरकार के नाकामी और केंद्र सरकार के नाकामी को लेकर जन जन के बीच हम पहुंचे हैं। जिसका असर लोकसभा के चुनाव में पड़ता हुआ नजर आयेगा। . देश के बदलाव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी

लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर दीपक बैज ने कहा

दीपक बैज ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर कहा कि 6 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी और जल्द ही बचे हुए पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। पार्टी ने पांच सीटों के नाम पर सहमति बना ली और जल्द ही नामों का ऐलान किया जाएगा।वहीं, इस दौरान दीपक बैज ने भाजपा के पोस्टर वार पर कहा कि भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं इसलिए व्यक्तिगत लांछन लगा रहे है। पोस्टर वॉर की शुरुआत भाजपा ने की, लेकिन काउंटर करने के लिए कांग्रेस भी पोस्टर जारी कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related