CBI Raid : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर CBI का छापा, श्रमिक नेता और व्यवसायी के ठिकानों पर चल रही जांच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CBI Raid : कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सीबीआई का छापा पड़ा है. CBI की टीम ने कोरबा जिले में श्रमिक नेता और व्यवसायी के घर और दफ्तर पर दबिश दी है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

सीबीआई की टीम ने हरदी बाजार निवासी श्यामू (खुशाल) जायसवाल, जो कि इंटक के जिलाध्यक्ष हैं, उनके घर पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम दो वाहनों में उनके घर पहुंची. वहीं दीपका में व्यवसायी राजेश जायसवाल, जो कटघोरा रोड के निवासी हैं. उनके घर और दफ्तर पर भी सीबीआई ने छापा मारा.

CBI Raid : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर CBI का छापा, श्रमिक नेता और व्यवसायी के ठिकानों पर चल रही जांच

दोनों स्थानों पर सीबीआई की जांच जारी है. वहीं दोनों के घरों और दफ्तरों के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. सीबीआई टीम दोनों के घरों और दफ्तरों की संपत्ति की जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related