C.G. Weather Report: हाय गर्मी… राजधानी में पसरने लगा सन्नाटा, दुर्ग,बिलासपुर सहित इन जिलों में गर्म हवा से लू चलने के आसार…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई है, मंगलवार और बुधवार को जो हालात थे, उसके आधार पर मौसम विभाग केंद्र ने कहा है कि, आने वाले कुछ दिनों में सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग में (राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम और बेमेतरा) स्थित जिलों में ग्रीष्म लहर चल सकती है,

राजधानी रायपुर कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पंहुचा है. वही मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है कि गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग में लू चलेगी।दोपहर की तेज धूप के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। रायपुर और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर के वक्त 12 बजे से लेकर चार बजे तक तो सूरज की तपिश और गर्म हवा और भी ज्यादा बढ़ जाती है। दोपहर की गर्मी व उमसे के चलते दोपहर के वक्त सड़कों में सन्नााटा पसरने लगा है। जबरदस्त गर्मी के चलते इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों के साथ ही एसी, कूलर की मांग जबरदस्त बढ़ गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related