इतने से इतने रु तक कम हो सकता है बसों का किराया…बस ऑपरेटर ने दी मंजूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल। पेट्रोल डीजल के दाम घटने के बाद लोगों को महंगाई से राहत मिली है। इसी के साथ अब जल्द ही बसों का किराया भी कम किया जाएगा। बस संचालकों ने इंटर स्टेट बसों के किराया में कमी के लिए मंजूरी दी है। जिसके बाद अब नया रेट तैयार किया जा रहा है।

संभावना जताई जा रही है कि बसों का किराया 5 से 10% तक कम हो सकता है। यानी यात्रियों को 100 से 250 रुपए कम देने होंगे। आपको बता दें कि किराया कम करने के लिए बस ऑपरेटर तैयार हैं। जब डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी तब बस संचालकों ने फ्लेक्सी के हिसाब से किराया में बढ़ोतरी की थी। वहीं अब दाम में कमी के बाद किराया में कमी होगी।

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी के यात्रियों को कम किराया का फायदा मिलेगा। मध्यप्रदेश के अंदर चलने वाली बसों का किराया फिलहाल अभी कम नहीं होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related