धनतेरस के दिन सिर्फ ये चीजें ही खरीदें, मिलेगा 13 गुना अधिक फल

Date:

हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाने का विधान है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस या धनत्रयोदशी दो शब्दों से मिलकर बना है पहला ‘धन’यानि धन- संपत्ति और दूसरा ‘तेरस या त्रयोदशी’। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन ली गई वस्तु में आने वाले समय में तेरह गुना इजाफा होता है, इसलिए धनतेरस के दिन सोना, चांदी, भूमि और वाहन की खरीदारी बेहद शुभ माना जाता है। घर की जरूरत का कोई खास सामान खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी धनतेरस का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है।

मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। साथ ही आप जो भी चीज खरीदेंगे, उसका तेरह गुना फल आपको मिलेगा और आप लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन खरीददारी का शुभ समय क्या होगा और साथ ही किस राशि वाले को आज धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए। साथ ही जानिए कौन-सी चीज घर लाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

धनतेरस 2023 शुभ मुहूर्त

आज रात 12 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। हस्त नक्षत्र में नामकरण, विद्या आरंभ, नई दुकान खोलना, किसी नए भवन की नींव रखना, विवाह आदि से जुड़े कार्य करना और वाहन खरीदना, ये सब शुभ कार्य किये जा सकते हैं। लेकिन अगर बात करें आज के योग कि तो आज शाम 5 बजकर 5 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा जो किसी भी शुभ कार्य के लिए वर्जित है। लिहाजा आज कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करना, नया वाहन लेना या किसी भी प्रकार की खरीदारी करना शाम 5 बजकर 5 मिनट के बाद ही अच्छा रहेगा।

धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं?

धनेतरस के दिन क्या खरीदना चाहिए धनेतरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए
सोना- चांदी के गहने प्लास्टिक की चीजें
वाहन लोहे का सामान
पीतल या तांबे के बर्तन एल्यूमिनियम की वस्तुएं
सोना-चांदी के सिक्के स्टिल के बर्तन
लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति काले रंग के कपड़े
झाड़ू कांच या शीशे के सामान
नमक चीनी मिट्टी से बनी चीजें
भूमि नुकीली चीजें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related